Bokaro News : संविधान से सभी को मिल रहा न्याय : जयराम महतो

Bokaro News : नावाडीह प्रखंड में जगह-जगह मनी आंबेडकर जयंती

Bokaro News : नावाडीह. प्रखंड के चिरूडीह पंचायत के आंबेडकर मोड़, नावाडीह के सीमाटांड़, बिरनी व भेंडरा के आंबेडकर चौक पर आंबेडकर क्लब की ओर से बाबा साहेब की जयंती मनायी गयी. नावाडीह में डुमरी विधायक सह जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने डॉ आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया. विधायक श्री महतो ने कहा कि भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर का ऋण देश कभी उतार नहीं सकेगा. उनके द्वारा रचित संविधान के कारण ही भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है. संविधान में गरीब, दलित एवं शोषित आदि सभी व्यक्ति को न्याय भी मिल रहा है. मौके पर बिरनी मुखिया जयनाथ महतो, विधायक प्रतिनिधि संदीप झारखंडी, चिरूडीह मुखिया रीता देवी, जिप सदस्य महेंद्र प्रसाद साव, पंसस जयनाथ रजक, भरत दास, भोला दास, भकरू रविदास, महेंद्र दास, प्रकाश दास, मनोज दास, पंसस जयनाथ रजक, महावीर दास, भोला रविदास, मिथिलेश दास, सुखदेव दास, बालों तुरी, नरेश रविदास, सीतु रविदास, करण रविदास, दिनेश रविदास, अजय रविदास, उमेश रविदास, वीरेंद्र कुमार, बंसत दास, सुरेंद्र दास, योगेश दास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >