Bokaro News : ढोरी बस्ती में महायज्ञ की पूर्णाहुति

Bokaro News : ढोरी बस्ती सौतारडीह में आयोजित सात दिवसीय श्री श्री शिव शक्ति महायज्ञ की पूर्णाहुति शनिवार को हुई. अंतिम दिन कई अनुष्ठान हुए.

फुसरो. ढोरी बस्ती सौतारडीह में आयोजित सात दिवसीय श्री श्री शिव शक्ति महायज्ञ की पूर्णाहुति शनिवार को हुई. अंतिम दिन यज्ञ मंडप में पंचांग व वेदी पूजन, देवी-देवताओं का आह्वान, पाठ सहित कई अनुष्ठान हुए. यजमान विक्रांत शर्मा व उनकी पत्नी किरण देवी और आकाश कर्मकार व उनकी पत्नी पूजा कर्मकार ने अनुष्ठान के बाद हवन व आरती की. अन्य लोगों ने भी हवन में भाग लिया. परिक्रमा के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. यज्ञाचार्य हरिशरणम कुटीर बी देवघर के हीरालाल शास्त्री के अगुवाई में पूरे अनुष्ठान हुए. इसमें देवघर से आये उपाचार्य पंकज शास्त्री, वेदाचार्य पवन शास्त्री, आशुतोष बाबा, विकास शास्त्री, आदित्य शास्त्री एवं मंदिर के पुजारी शिवशंकर पांडेय ने सहयोग किया. बाद में ब्राह्मण भोज का आयोजन हुआ. यज्ञ मंडप में पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, उनकी मां दुलारी देवी, पत्नी लक्ष्मी देवी, चंद्रपुरा प्रखंड की पूर्व प्रमुख अनिता गुप्ता, फुसरो नप की पूर्व पार्षद बिलासी देवी आदि भी पहुंचे और आशीर्वाद लिया. यज्ञ समिति की ओर से बताया कि यहां आयोजित 33वां वार्षिक गणेश मेला रविवार तक चलेगा. यज्ञ व मेला के आयोजन में समिति के अध्यक्ष गिरिराज गिरि, उपाध्यक्ष यमुना महतो, दीपक गिरि, सचिव चंद्रिका विश्वकर्मा, उप सचिव लालमोहन महतो, जयप्रकाश गिरि, कोषाध्यक्ष गणेश कुमार महतो, उप कोषाध्यक्ष अजय कुमार गिरि, मेला प्रभारी रवि कुमार गिरि, उप मेला प्रभारी सोनू कुमार, संगठन मंत्री विशाल गिरि, विपिन कुमार महतो, विक्की गिरि सहित सभी सदस्य का योगदान रहा.

बारीडारी में पांच दिवसीय महायज्ञ शुरू

ललपनिया. गोमिया प्रखंड अंतर्गत तिरला पंचायत के बरीडारी गांव में नवनिर्मित मंदिर परिसर में पांच दिवसीय श्री श्री 108 शिव रुद्र प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. कलश यात्रा में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो भी शामिल हुए. मौके पर आचार्य अविनाश पांडे, पुरोहित बालेश्वर पांडेय के अलावा श्यामदेव प्रसाद, कुलदीप प्रसाद, नरेश प्रसाद, राजकुमार प्रसाद सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >