Video: पत्नी संग बोकारो पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, जगन्नाथ महतो के बेटे और बहू को दिया आशीर्वाद

CM Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के अलार्गो गांव पहुंचे. यहां उन्होंने दिवंगत जगन्नाथ महतो के बेटे और वधू को आशीर्वाद दिया. नवविवाहित जोड़े को सीएम ने फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी.

फुसरो, उदय गिरी/ आकाश कर्मकार : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के अलार्गो गांव पहुंचे. यहां उन्होंने दिवंगत जगन्नाथ महतो के बेटे और वधू को आशीर्वाद दिया. नवविवाहित जोड़े को सीएम ने फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी. इस खास मौके पर जगन्नाथ महतो की पत्नी बेबी देवी भी मौजूद रही.

जगन्नाथ बाबू का परिवार मेरा परिवार- सीएम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ग्राउंड में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से 12:40 बजे पहुंचे. यहां मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. यहां से 12:45 बजे सीएम जगन्नाथ महतो के आवास पहुंचे, जहां वे लगभग 15 मिनट तक रुके. इस दौरान पूर्व मंत्री बेबी देवी सहित उनके सभी परिजनों से सीएम मिले. मुख्यमंत्री से बेबी देवी ने खोरठा में कहा कि “बेटा-पुतोह अब तोहर जिम्मा हो. अब तोहरे देखना हो”. पूर्व मंत्री की बातों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन ने कहा की वह निश्चित रहे. दिवंगत मंत्री जगन्नाथ बाबू का परिवार मेरा परिवार है.

कोरोना संक्रमित हो गये थे जगन्नाथ महतो

झारखंड में जगन्नाथ महतो काफी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे थे. वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने डुमरी विधानसभा से जीत हासिल की थी. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लालचन्द महतो को 32,481 वोटों के अंतर से हराया था. जगन्नाथ महतो ने झारखंड में शिक्षा मंत्री का पद संभाला था. वर्ष 2020 में जगन्नाथ महतो कोरोना संक्रमित हो गये थे. उन्हें इलाज के लिए चेन्नई ले जाया गया था. 9 महीने के लगातार इलाज के बाद राज्य में लौटने से पहले उनका फेफड़े का प्रत्यारोपण किया गया था. 6 अप्रैल 2023 को कई अंग विफलता से पीड़ित होने के बाद एमजीएम हेल्थकेयर में उनका निधन हो गया.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

पत्नी ने संभाला मंत्री का पद

जगन्नाथ महतो के निधन के बाद पत्नी बेबी देवी ने शिक्षा मंत्री का पद संभाला. वर्ष 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में बेबी देवी ने झामुमो के टिकट पर डुमरी विधानसभा से चुनाव लड़ा. हालांकि इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली. जेएलकेएम प्रत्याशी जयराम महतो ने 9,724 वोटों से बेबी देवी को हराया था. इसके बाद से बेबी देवी राजनीति में बहुत अधिक सक्रिय नजर नहीं आती हैं.

इसे भी पढ़ें

गोमिया में एसडीओ ने बुलायी अहम बैठक, 3 बजे से शुरू होगा मॉक ड्रिल

झारखंड के 3 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों की होगी बल्ले-बल्ले, सीएम हेमंत सोरेन दे सकते हैं महंगाई भत्ता का तोहफा

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान, “आतंकियों का नहीं होता कोई धर्म और जात”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >