बोकारो: श्रीरामचंद्र मिशन की ओर से बोकारो स्थित सीआइएसएफ कैंप में शुक्रवार को जवानों को हार्टफुलनेस ध्यान का अभ्यास कराया गया. प्रशिक्षक राजलक्ष्मी ने कहा : हमें विनम्र भाव से प्रार्थना करनी चाहिए. हम दिन भर काम करते हैं. इससे हमारे अंदर एक छाप बनती है, नियमित रूप ध्यान करने पर निश्चित बदलाव दिखेगा.
वहीं सीआइएसएफ के डिप्टी कमांडेंट देवव्रत दत्ता ने कहा कि ध्यान तनाव मुक्ति का कारगर उपाय है. मौके पर सीआइएसएफ इंस्पेक्टर संजय कुमार नायक, प्रशिक्षक रेखा राजगोपाल, प्रकाश कुमार, सुरेंद्र, कृष्णा कुमार आदि मौजूद थे.
