केंद्रीय विद्यालय में सीआइएसएफ ने लगाया अग्नि सुरक्षा शिविर

केंद्रीय विद्यालय में सीआइएसएफ ने लगाया अग्नि सुरक्षा शिविर

बोकारो थर्मल. राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को बोकारो थर्मल स्थित सीआइएसएफ यूनिट की फायर की टीम द्वारा केंद्रीय विद्यालय में अग्नि सुरक्षा शिविर लगाया गया. फायर टीम के निरीक्षक अनिल कुमार सहित सदस्यों व अधिकारियों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को अग्नि दुर्घटना रोकने व उससे बचाव का प्रशिक्षण दिया. विद्यार्थियों के लिए चित्रांकन एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की. अग्निशामक यंत्र के उपयोग के बारे में उप निरीक्षक फायर चंद्र भान सिंह व उनकी टीम द्वारा बताया गया. मौके पर सीआइएसएफ फायर के हेड कांस्टेबल केसीएस राव, लघुतम, किरण कुमार, योगेंद्र सिंह सहित स्कूल के प्राचार्य डॉ बलराम डे, शशिरंजन, विभा रानी श्रीवास्तव, राजश्री सिंह, वीएन सिंह आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >