Bokaro News : सीआइएसएफ जवानों को दिया गया सीपीआर का प्रशिक्षण

Bokaro News : बोकारो थर्मल स्थित सीआइएसएफ कैंप में जवानों, अधिकारियों एवं डीवीसी कर्मियों के लिए सीपीआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.

बोकारो थर्मल, बोकारो थर्मल के सिक्स यूनिट स्थित सीआइएसएफ कैंप में सोमवार को जवानों, अधिकारियों एवं डीवीसी कर्मियों के लिए सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. उद्घाटन डिप्टी कमांडेंट अरुण प्रसाद ई ने किया. रांची के मेडिका हॉस्पिटल के डॉ रोहित सेंगर ने प्रशिक्षण दिया. कहा कि किसी व्यक्ति की सांस या दिल की धड़कन रुक जाने पर तब तक सीपीआर देना चाहिए, जब तक की चिकित्सा सुविधा ना आ जाये और व्यक्ति सांस लेना शुरू ना कर दे. मौके पर निरीक्षक फायर एके शर्मा, निरीक्षक (सुरक्षा) प्रशांत कुमार प्रसून, उप निरीक्षक एमके तिवारी, सहायक उप निरीक्षक सुरेश यादव, रोहिताश कुमार, एसके सहारे, सुभाष,प्रधान आरक्षक रणबीर सिंह, एके मिश्रा, सूरज कुमार, वीके आजाद, नीलेश कुमार तथा आरक्षक नीरज कुमार, राजेंद्र तिवारी, अंग्रेज सिंह, पवन कुमार, कौशलेंद्र तिवारी, दिनेश सिंह आदि उपस्थित थे. प्रशिक्षण लेने वालों को सर्टिफिकेट भी दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >