Bokaro News : साइकिल रैली से फिटनेस व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Bokaro News : खेलो इंडिया’ व ‘फिट इंडिया’ के तहत हुआ आयोजन

Bokaro News : सीआइएसएफ यूनिट बीएसएल बोकारो की ओर से रविवार को ‘खेलो इंडिया’ व ‘फिट इंडिया’ के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया. वरिष्ठ समादेष्टा मोहम्मद नैयर आजम खान ने कहा : साइकिल चलाना केवल एक व्यायाम नहीं है. इससे स्वस्थ जीवन व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा सकता है. यह शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्फूर्ति को भी बढ़ावा देता है. रोजाना सुबह हर व्यक्ति को साइकिलिंग करनी चाहिए. दैनिक जीवन में साइकिलिंग को अपनायें व आदत में शामिल करें. रैली का उद्देश्य बल के जवानों व अधिकारियों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. साइकिल यात्रा के दौरान बोकारो इस्पात संयंत्र व आसपास के क्षेत्र में फिटनेस व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. रैली में सीआइएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी सहित सभी रैंकों के कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >