तेज रफ्तार ट्रक ने सीआइएसएफ जवान की ले ली जान

सेक्टर चार थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर सेक्टर चार के समीप गांधी चौक के समीप की घटना, दुर्घटना के बाद सीआईएसएफ जवान को बाइक सहित कुछ दूर तक घसीटा

बोकारो. सेक्टर चार थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर सेक्टर चार के समीप गांधी चौक के समीप बुधवार की सुबह ड्यूटी पर जा रहे सीआईएसएफ जवान को ट्रक (जेएच09एजेड-9770) ने रौंद दिया. घटनास्थल पर ही सीआईएसएफ जवान की मौत हो गयी. सीआईएसएफ जवान की पहचान सेक्टर 11, आवास संख्या 1034 निवासी उमेश दास के रूप में हुई है. सुबह बाइक से ड्यूटी के लिए घर से निकले थे. इस क्रम में सेक्टर चार गांधी चौक के पास सेक्टर नौ की ओर से सीमेंट लदी तेज रफ्तार ट्रक संख्या ने अपनी चपेट में ले लिया. इस कारण बाइक सहित जवान ट्रक के इंजन व टायर के बीच फंस गये. इस स्थिति में ट्रक चालक कुछ दूर तक जवान को बाइक सहित घसीटता रहा. इस क्रम में जवान की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गयी. जब ट्रक चालक को समझ आया कि बाइक ट्रक से नहीं निकल पायी है. स्थिति को भांपते हुए ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक खड़ा कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने ट्रक से शव को बाहर निकाला. शव का चास अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक झारखंड के ही कोडरमा जिला के मूल निवासी है. मृतक की पत्नी अर्चना के फर्द बयान पर पुलिस ने मामले में सड़क दुर्घटना का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. इधर, घटना की सूचना सीआईएसफ यूनिट को भी दी गयी. इसके बाद घटनास्थल पर सीआईएसएफ अधिकारी व जवानों का जमावड़ा लगा रहा. सीआईएसफ यूनिट में जवान को श्रद्धांजलि दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >