Bokaro News : बोकारो थर्मल और करगली में सीआइएसएफ का स्थापना दिवस मना

Bokaro News : बोकारो थर्मल और करगली में सीआइएसएफ का 56वां स्थापना दिवस मनाया गया.

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल स्थित सीआइएसएफ यूनिट में सोमवार को सीआइएसएफ का 56वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि बीटीपीएस एचओपी सुशील कुमार अरजरिया ने उद्घाटन किया. परेड कमांडर अनि रंजीत कुमार, उपनिरीक्षक मो इबरार, सअनि के शर्मा, सअनि जेएल बैठा, आइए खान के नेतृत्व में जवानों की टुकड़ी द्वारा परेड किया गया. मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली.

समारोह को संबोधित करते हुए एचओपी श्री अरजरिया ने कहा कि डीवीसी के सभी प्लांटों की सुरक्षा व प्रगति में सीआइएसएफ की अहम भूमिका है. कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी व त्याग का परिणाम है कि सीआइएसएफ न केवल देश के सरकारी व निजी संस्थानों की सुरक्षा कर रहा है, बल्कि विदेशों में भी अपनी सेवाएं दे रहा है. सीआइएसएफ फायर के निरीक्षक अमरीश कुमार शर्मा ने कहा कि सीआइएसएफ देश भर में 65 एयरपोर्ट सहित 353 महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कर रहा है. मौके पर पीएस सूरज तिवारी के अलावा परेड में भाग लेने वाले अनि मुकेश तिवारी, कपिल भैरा, सअनि एके तिवारी, रवींद्र कुमार, आर सिंह, एसएन मिश्रा, आइडी खान, एन खान, धर्मेंद्र, बीडी ठाकुर, सुखदेव भगत, किरण कुमार, जय प्रकाश, धीरज, बी अमरनाथ, एसके गुप्ता के अलावा अन्य जवान मौजूद थे.

गांधीनगर

. सीआइएसएफ करगली इकाई की ओर से बेरमो सिम स्थित सी कंपनी परेड ग्राउंड में सोमवार को सीआइएसएफ के स्थापना दिवस पर परेड, प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयाेजन किया गया. परेड के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कमांडेंट शशि रंजन को सहायक कमांडेंट पटेल कार्तिक शरद द्वारा स्वागत किया गया. साथ में सहायक कमांडेंट अक्षय नायर व केवी अनंथा श्रीधर थे. अधिकारियों ने कैंप परिसर में पौधारोपण भी किया. परेड द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी गयी. इसके बाद म्यूजिकल चेयर, टग ऑफ वार जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. रस्साकशी प्रतियोगिता में बीएंडके एरिया ने ढोरी एरिया को 2-0 से हरा कर शील्ड पर कब्जा जमाया. मुख्य अतिथि ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सीआइएसएफ अग्रणी भूमिका निभा रहा है. साथ ही हर विपदा में देशवासियों के साथ खड़ा रहता है. मंच संचालन प्रधान आरक्षक विकास कुमार सिंह व महिला आरक्षक जीडी पूनम सिंह ने किया. स्थापना परेड के सफल संचालन में परेड कमांडर निरीक्षक कार्य प्रदीप कुमार सिंह व उप परेड कमांडर उपनि कार्य हरेश कुमार सिंह, निरीक्षक कार्य पीके झा, चंदन कुमार, पंकज कुमार, पीके सिंह, सुनील कुमार, निकुुज कुमार, दीपक कुमार, संतोष कुमार तिवारी, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, हरेश कुमार सिंह, संदीप कुमार, सउपनि कार्य राधेश्याम सिंह, संजय कुमार बडकुल व अन्य पद के प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम, पीके. राय, वंश कुमार सोनकर, मो इफ्तेखार अंजुम, महिपाल सिंह व संजीव कुमार खरबार का योगदान रहा.

चंद्रपुरा में सीआइएसएफ के सुरक्षा सप्ताह का समापन, स्थापना दिवस पर परेड का आयोजन

चंद्रपुरा. सीआइएसएफ चंद्रपुरा यूनिट में चल रहे सुरक्षा सप्ताह का समापन सोमवार को हो गया और स्थापना दिवस पर यूनिट लाईन के परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में बल सदस्यों ने परेड किया. मुख्य अतिथि सीटीपीएस के वरीय महाप्रबंधक अभिजीत घोष ने कहा कि देश के बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों सहित एयरपोर्ट, दिल्ली मेट्रो व ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा की जिम्मेवारी सीआइएसएफ को दी गयी है. मौके पर यूनिट कमांडर नकुल कुमार वर्मा, फायर विंग के प्रभारी उप कमांडेंट कैलाश यादव, निरीक्षक अग्नि गौतम राय, उप निरीक्षक अबदेश कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >