चीरा चास में पांच दिवसीय श्री विष्णु यज्ञ व श्रीराम कथा की पूर्णाहुति, उमड़े श्रद्धालु

बोकारो के चीरा चास में पांच दिवसीय श्री विष्णु यज्ञ और श्रीराम कथा का भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और महाआरती का आयोजन किया गया।

प्रतिनिधि, बोकारो चीरा चास में आयोजित पांच दिवसीय श्री विष्णु यज्ञ, श्रीरामचरितमानस पारायण व श्रीराम कथा का समापन रविवार को हुआ. अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और महाआरती में शामिल हुए. यज्ञाचार्य त्रिवेणी पांडेय के नेतृत्व में ब्राह्मणों ने कई अनुष्ठान कराये. अयोध्या से आये सत्यम पीठाधीश्वर श्री नरहरि दास जी महाराज ने कथा के अंतिम दिन भक्त शिरोमणि श्री हनुमान जी की भक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि उनकी कृपा के बिना श्री राम की शरण प्राप्त करना कठिन है. भगवान तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग उनके भक्तों की सेवा और भक्ति है. काशी से आये मानस भास्कर विद्यासागर पांडेय ने रावण वध, लंका विजय, भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन तथा राज्याभिषेक का भावपूर्ण वर्णन किया. महंत उपेंद्र कुमार चतुर्वेदी, ओम प्रकाश पांडेय, अशोक तिवारी, हरि शंकर चौबे, मुकेश तिवारी आदि ने श्रीरामचरितमानस पारायण का समापन कराया. इसके बाद महाआरती हुई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन में किष्टो गोप, राजबीर पांडेय, बीजीके सिंह, कुणाल किशोर, अभिषेक कुमार सिंह, शिवानंद सिन्हा, प्रवीर सिन्हा, शाश्वत प्रतीक, परमहंस तिवारी, राहुल तिवारी सहित समिति के अन्य सदस्यों का योगदान रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmanath kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >