Bokaro News : चीरा चास और चास को मिले नये थानेदार

Bokaro News : चीरा चास और चास में नये थानेदार पदास्थापित किये गये हैं.

रवि नारायण झा को चीरा चास और डीके सिंह को चास का नया थानेदार बनाया गया है. दोनों थानेदारों ने मंगलवार को प्रभार ग्रहण कर लिया. श्री झा इससे पहले गांधीनगर में पदस्थापित थे. पांच मई को चीरा चास के पूर्व थानेदार पुष्पराज सहित तीन पुलिस अधिकारियों को एसपी ने कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया था. इसके बाद चीरा चास थाना का चार्ज सर्किल इंस्पेक्टर सह डीएसपी आरके राणा के जिम्मे था. श्री सिंह इससे पहले पुलिस केंद्र में थे. ज्ञात हो कि चास की पूर्व थानेदार सुषमा कुमारी को तत्कालीन एसपी हरविंदर सिंह ने एक युवक के साथ मोबाइल फोन से दुर्व्यवहार के मामले में 13 अप्रैल को लाइन हाजिर कर दिया गया था. इसके बाद से चास थाना बिना थानेदार के चल रहा था.

शादी के पांच दिन बाद नवविवाहिता लापता

बरमसिया ओपी क्षेत्र की एक नवविवाहिता के अपहरण का मामला सामने आया है. शादी छह मई को हुई थी. 10 मई की देर रात तीन बजे पति की नींद खुली तो पत्नी नहीं मिली. खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला. पति ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात पर अपहरण का मामला दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >