Bokaro News: चिन्मया विद्यालय व एसआर इंटरनेशनल चंद्रपुरा को मिली जीत

Bokaro News: बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शनिवार को अंतर जिला अंडर 16 ( टी - 20) महादेव राय ट्रॉफी क्रिकेट चैंपियनशिप में दो लीग मैच खेले गये.

बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शनिवार को अंतर जिला अंडर 16 ( टी – 20) महादेव राय ट्रॉफी क्रिकेट चैंपियनशिप में दो लीग मैच खेले गये. प्लस टू उच्च विद्यालय सेक्टर 2 डी के मैदान में खेले गये पहले मैच में चिन्मया विद्यालय की टीम ने होली क्रॉस स्कूल की टीम को चार विकेट से पराजित कर पहली जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए होली क्रॉस स्कूल की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 115 रनों का स्कोर बनाया. गेंदबाजी में होली क्रॉस स्कूल की ओर से अनिरुद्ध राय को दो सफलता मिली. मैच में ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए चिन्मया विद्यालय के वृशांक तिवारी को प्लेयर का द मैच घोषित किया गया.

वहीं, दूसरे मैच में एसआर इंटरनेशनल एकेडमी चंद्रपुरा की टीम ने डीएवी स्कूल सेक्टर 6 की टीम को 136 रनों से पराजित कर पहली जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए एस आर इंटरनेशनल एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 167 रनों का स्कोर बनाया. मैच में ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए एस आर इंटरनेशनल एकेडमी के प्रिंस महतो को प्लेयर ऑफ़ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >