गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, 10वीं 12वीं बोर्ड में बेहतर रिजल्ट, विभिन्न प्रतियोगी व प्रवेश परीक्षाओं में लगातार बेस्ट रिजल्ट के कारण 101 रैंकिंग के साथ चिन्मय विद्यालय बोकारो को जिले में फर्स्ट और राज्य में छठवां स्थान मिला है. बताया गया कि चिन्मय विद्यालय बोकारो को झारखंड-बिहार में नाबेट की ओर से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली के लिए एक्रीडिटेशन मिला है. नाबेट से एक्रीडिटेशन झारखंड का पहला व एकमात्र विद्यालय चिन्मय विद्यालय है.
पर्यावरण के संरक्षण, संतुलन व प्रेरणा के लिए कई कदम
चिन्मय मिशन बोकारो की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती, स्कूल कमेटी के अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा, उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार ने एजुकेशन वर्ल्ड की स्कूल रैंकिंग पर खुशी जताई. कहा कि स्कूल प्रबंधन की ओर से पर्यावरण के संरक्षण, संतुलन व प्रेरणा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गये हैं, जिसमें सबसे पहला कार्य पौधरोपण है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
