बच्चों ने मनाया वन महोत्सव

तुपकाडीह के किड्स आइलैंड पब्लिक स्कूल में बच्चों ने वन महोत्सव के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जानिए पूरी खबर।

प्रतिनिधि जैनामोड़ तुपकाडीह स्थित किड्स आइलैंड पब्लिक स्कूल मे शनिवार को बच्चों के द्वारा वन महोत्सव मनाया गया.स्कूली बच्चों ने स्कूल प्रांगण में फूल बूटों के अलावा छायादार वृक्षों की कई किस्मों के पौधे लगाए.स्कूल निदेशक सह प्राचार्य डॉ सर्वेश कुमार दुबे ने पौधा लगाकर इसकी शुरुआत की.जहां उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा एवं संवर्धन हमारी पहली जिम्मेदारी साथ ही बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय हैं. उप प्राचार्या प्रतिभा दुबे ने कहा कि प्रदूषण आज जानलेवा हो रहा है.वन महोत्सव के तहत स्कूल प्रांगण में कई तरह के पौधे रौपे जाएंगे.इस अवसर पर उन्हों ने बच्चों को पेड़ों के बारे महत्वपूर्ण जानकारियां बताई.मौके पर हिमांशु कुमार, लक्ष्मी,सुबोध कुमार, किशोर मरांडी,सोनू पाल, शांति कुमारी, राज कुमार, प्रदीप दुबे, करण कुमार, ओम प्रकाश अवस्थी,सानिया, पूजा, कविता, निशि, कंचन, ललिता, खुशी आदि मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >