सीबीआइ के नाम पर डराकर 40 हजार की ठगी

सीबीआइ के नाम पर डराकर 40 हजार की ठगी

बोकारो थर्मल. गोविंदपुर डी पंचायत अंतर्गत वैशाखी कॉलोनी निवासी गणेश दूबे को सीबीआइ जांच के नाम पर डरा कर साइबर ठगों ने 40 हजार रुपए ठग लिये. श्री दूबे ने बताया कि रविवार को मोबाइल नंबर 923147037233 से फोन आया था. उसने खुद को सीबीआइ इंस्पेक्टर बताते हुए कहा कि सुरत में बीटेक की पढ़ाई कर रहा मेरा बेटा आशीष दूबे रेप की घटना में पकड़ा गया है. उसे मीडियावालों से अलग रखा गया है. वरीय पदाधिकारी से बात हुई है. यदि बेटा को मामले से बचाना है तो 40 हजार रुपये दिये गये नंबर पर ट्रांसफर करना होगा. पैसे ट्रांसफर कर दिये. इसके बाद उसने और एक लाख रुपये की मांग की. बाद में श्री दूबे ने अपने बेटा को फोन किया तो उसका कहना था कि वह ट्रेन में है और बोकारो थर्मल लौट रहा है. श्री दूबे ने मामले को लेकर थाना में मौखिक सूचना दी है. ऐसा ही फोन डीवीसी सिविल भू-संपदा विभाग के ओएस ऐनुल अंसारी को भी आया था और उनके बेटा को लेकर वही कहानी दुहराई गयी थी. स्थानीय राम भंडार के मालिक रवि गुलाटी को भी कुछ दिनों पहले ऐसा ही फोन आया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >