बोकारो. बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से विद्युत आपूर्ति प्रमंडल चास की ओर से मंगलवार को दिन 11.00 बजे से शाम तीन बजे तक ऊर्जा मेला लगाया जायेगा. चास विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता बीएस तिवारी ने बताया कि ऊर्जा मेले में विद्युत विपत्र में त्रुटि सुधार, बिलिंग संबंधी शिकायतों का समाधान, मोबाइल नंबर अपडेट, उपभोक्ता विवरण में संशोधन सहित अन्य विद्युत सेवा संबंधी समस्याओं का निष्पादन किया जायेगा.
चास विद्युत प्रमंडल में ऊर्जा मेला
बोकारो के चास विद्युत प्रमंडल में आज ऊर्जा मेला आयोजित है। बिजली बिल और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उपभोक्ता सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक पहुंच सकते हैं।

चास विद्युत प्रमंडल में ऊर्जा मेला