आज चास विद्युत प्रमंडल में लगेगा ऊर्जा मेला

चास विद्युत प्रमंडल में आज ऊर्जा मेला आयोजित किया जा रहा है। बिजली बिल और अन्य समस्याओं का मौके पर ही समाधान पाएं। अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

आज चास विद्युत प्रमंडल में लगेगा ऊर्जा मेला - बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं का होगा ऑन द स्पॉट समाधान बोकारो. बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से विद्युत आपूर्ति प्रमंडल चास की ओर से मंगलवार, 14 जुलाई को सुबह 11.00 बजे से शाम 3.00 बजे तक ऊर्जा मेला आयोजित किया जाएगा. मेले में उपभोक्ताओं की बिजली बिल एवं विद्युत सेवा से संबंधित विभिन्न शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा. चास विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता बीएस तिवारी ने बताया कि ऊर्जा मेले में विद्युत विपत्र में त्रुटि सुधार, बिलिंग संबंधी शिकायतों का समाधान, मोबाइल नंबर अपडेट, उपभोक्ता विवरण में संशोधन सहित अन्य विद्युत सेवा संबंधी समस्याओं का निष्पादन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल में किसी प्रकार की त्रुटि है या अन्य तकनीकी समस्या है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऊर्जा मेले में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं. विभाग की ओर से शिकायतों का यथासंभव तत्काल समाधान करने का प्रयास किया जाएगा. कार्यपालक अभियंता ने चास विद्युत प्रमंडल क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dharmanath kumar

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >