मौसम का बदला मिजाज, कभी धूप-कभी छांव

तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी, मौसम हुआ सुहाना

बोकारो. जिला में पिछले दो-तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदल रहा है. रविवार को भी कभी धूप कभी छांव का सिलसिला चलता रहा. सुबह में चिलचिलाती धूप थी. काफी देर तक कड़ी धूप का लोगों का सामना करना पड़ा. हालांकि दोपहर बाद तेज हवा के साथ काले बादल छा गये. इससे अंधेरा छा गया. थोड़ी देर तक बूंदाबांदी हुई. इससे बोकारो के तापमान में गिरावट आ गयी और मौसम भी सुहाना हो गया. शनिवार की देर रात भी तेज हवा के साथ बारिश हुई. जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली. रविवार को अधिकतम तपमान 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया. बताते चलें कि अप्रैल माह के पहले दिन से ही मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिया था. शरीर पसीने से तर-बतर हो जा रहा था हालांकि आज बोकारोवासी को राहत मिली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >