पुलिया से गिरी बाइक, चंद्रपुरा के युवक की मौत, दो घायल

पुलिया से गिरी बाइक, चंद्रपुरा के युवक की मौत, दो घायल

दुगदा/महुदा. महुदा थाना क्षेत्र के लोहापट्टी-चंद्रपुरा हीरक रोड पर जमुनियाटांड़ शिव मंदिर के समीप रविवार की रात एक तेज रफ्तार बाइक पुलिया की रेलिंग से टकरा कर नीचे गिर गयी. बाइक पर तीन युवक सवार थे, जिनमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना अंतर्गत नर्रा गांव के बरवाडीह टोला निवासी एतवारी महतो के पुत्र अर्जुन महतो (22 वर्ष) के रूप में हुई है. घायलों में नर्रा गांव के ही मनदीप महतो तथा धनबाद के धर्माबांध बस्ती का अजीत महतो शामिल हैं. अजीत नर्रा पंचायत के बेहराटांड़ में अपने नाना बंसी महतो के घर में रहता था. घायलों को तत्काल इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया. वहां से अजीत महतो को बीजीएच बोकारो भेज दिया है. अजीत की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों सौंप दिया गया. इसके बाद अंतिम संस्कार नर्रा के लोहारहीर में हुआ. बताया जाता है कि अर्जुन महतो, मनदीप महतो व अजीत महतो रविवार की रात नर्रा बस्ती से एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए भंवरदहा बस्ती जा रहे थे. इसी क्रम में दुर्घटना हुई़ बाइक को महुदा पुलिस ने जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >