Bokaro News : चंदनकियारी के खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक

Bokaro News : इंटरनेशनल इनविटेशनल रिले एवं तीसरी नेशनल ओपन रिले प्रतियोगिता में चंदनकियारी के खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक जीता.

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली

द्वारा

28 मार्च को चंडीगढ़ के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रथम इंटरनेशनल इनविटेशनल रिले एवं तीसरी नेशनल ओपन रिले प्रतियोगिता के 4 गुणा 100 मीटर मिक्स रिले टीम

के शिव कुमार सोरेन,अरसान अली, पूनम कुमारी एवं आकांशा कुमारी की चौकड़ी ने 44.95 सेकेंड का समय लेते हुए स्वर्ण पदक जीता. वहीं इस स्पर्धा का रजत पदक बीएसएफ ने 45.23 सेकेंड एवं असम ने 45.94 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता.

वहीं 4 गुणा 100 मीटर रिले पुरुष टीम ने

शिव कुमार सोरेन, अरसान अली, दीपक टोप्पो, सदानंद कुमार की चौकड़ी ने 41.10 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता. ओडिशा टीम ने 40.47 सेकेंड के साथ स्वर्ण एवं तमिलनाडु की टीम ने 40.51सेकेंड के साथ रजत पदक जीता.

वहीं 4 गुणा 400 मीटर रिले महिला टीम की आकांशा कुमारी, पूनम कुमारी, शिवानी कुमारी, आशा किरण बारला की चौकड़ी ने 3:57.26 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता.

शिव कुमार, असरन, दीपक की बड़ी भूमिका

इस उपलब्धि में सबसे ज्यादा योगदान सेंटर आफ एक्सीलेंस चंदनकियारी

के खिलाड़ी शिवकुमार सोरेन,असरन अली एवं दीपक टोप्पो एवं मुख्य प्रशिक्षक

आशु भाटिया का मुख्य योगदान रहा.झारखंड टीम कोच सह टीम मैनेजर एवं सेंटर आफ एक्सीलेंस चंदनक्यारी के मुख्य प्रशिक्षक

आशु भाटिया के नेतृत्व, मार्गदर्शन में झारखंड राज्य रिले टीम ने चमकदार प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित किया. इस उपलब्धि पर राज्य

के

खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सचिव मुकेश कुमार,

खेल निदेशक आरिफ इकराम, उपनिदेशक राजेश कुमार, बोकारो जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष कुमार जय मंगल सिंह, सचिव गंगाधर यादव, चंदनकियारी

विधायक उमाकांत रजक, पूर्व विधायक सह प्रदेश जिला महामंत्री अमर कुमार बाउरी , उपयुक्त अजय नाथ झा , बोकारो जिला

खेल पदाधिकारी हेमलता बुन, झारखंड एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमिटी के चेयरमेन डॉ मधुकांत पाठक, जेएए अध्यक्ष सीडी सिंह, सचिव एसके पांडे, बोकारो जिला

खेल कोऑर्डिनेटर सीबी शुक्ला, कोच अनुभा खाका, उदय यादव,खेल मित्र प्रदीप चक्रवर्ती, आशुतोष झा, सोनाराम बाउरी ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >