बीडीओ ने किया पीडीएस दुकानों का निरीक्षण, खाद्यान्न का किया वितरण

चंदनकियारी : चंदनकियारी बीडीओ वेदवंती कुमारी ने शुक्रवार को प्रखंड के अंतर्गत संचालित कई जनवितरण दुकानों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सिमुलिया पंचायत की पीडीएस दुकानों में लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण भी किया. मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है. […]

चंदनकियारी : चंदनकियारी बीडीओ वेदवंती कुमारी ने शुक्रवार को प्रखंड के अंतर्गत संचालित कई जनवितरण दुकानों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सिमुलिया पंचायत की पीडीएस दुकानों में लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण भी किया. मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है. इस दौरान कोई भी घर से बाहर न जाए. लॉकडाउन के दौरान किसी को भी कोई असुविधा नहीं होगी. किसी को भी भूखे नहीं रहने दिया जायेगा. पीडीएस के जरिये सभी कार्डधारकों को अनाज मुहैया कराया जा रहा है. लाभुकों को राशन वितरण में कोई भी परेशानी या लापरवाही दिखे तो इसकी सूचना हमें दें. प्रखंड अंतर्गत संचालित 11 दाल-भात केंद्र संचालित किये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >