आपसी भाईचारे के साथ मनाएं मुहर्रम : डीडीसी

डीडीसी व अपर समाहर्ता ने चास प्रखंड सभागार में पदाधिकारियों व मुहर्रम समिति के साथ की बैठक

बोकारो. मुहर्रम को लेकर शनिवार को डीडीसी गिरिजाशंकर प्रसाद व अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी ने शनिवार को चास प्रखंड सभागार में पदाधिकारियों व मुहर्रम समिति की बैठक की. मुहर्रम की तैयारियों की समीक्षा की. डीडीसी श्री प्रसाद ने ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे के साथ मुहर्रम मनाने का अपील की. संबंधित व पुलिस पदाधिकारी को हर गतिविधि पर नजर रखने को कहा. जुलूस को निर्धारित रूट पर ही ससमय में निकलने व संपन्न सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही सभी पदाधिकारी को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया. डीडीसी ने कहा कि जिन पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जो भी जिम्मेदारी दी जायेगी, उसका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे. किसी भी तरह का कोई चूक नहीं हो इस बात को हमेशा ध्यान रखेंगे. पूरे जुलूस की वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन आदि से निगरानी हो. साथ ही सभी पदाधिकारियों को नियंत्रण कक्ष संपर्क में रहने को कहा. किसी भी तरह की घटना की सूचना अविलंब के जिला नियंत्रण कक्ष व वरीय पदाधिकारियों को देने की बात डीडीसी ने कही. उन्होंने आम जनों से सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के किसी भी भ्रामक खबर का प्रसार नहीं करने की बात कही.

ढीले व पुराने केबल को जल्द से जल्द हटाकर लगायें नया

डीडीसी श्री प्रसाद ने बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि मुहर्रम पर्व से पहले लूज व पुराने केबल को जल्द से जल्द हटाकर नये केबल लगायें. साथ ही अगर केबल के बीच में पेड़ की टहनी गुजर रही हो तो उसे छटाई कर दें, ताकि किसी तरह का कोई घटना न घटे. सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि एंबुलेंस की पुख्ता व्यवस्था रखे. वहीं अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया कि शुद्ध पीने योग्य पानी की टैंकर का व्यवस्था हो.

ये थे मौजूद :

मौके पर सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, अपर नगर आयुक्त अनंत कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता चास प्रभाष दत्ता, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अश्विनी कुमार गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चास प्रवीण कुमार, पुलिस उपाधीक्षक नगर आलोक रंजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी चास, अंचलाधिकारी चास, कार्यपालक दंडाधिकारी कनिष्क कुमार व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >