सीसीएल आवास में छत का प्लास्टर गिरा

सीसीएल आवास में छत का प्लास्टर गिरा

जारंगडीह. सीसीएल कथारा क्षेत्र की गायत्री कॉलोनी के आवासों की हालत जर्जर हो गयी है. मंगलवार की सुबह सीसीएल कर्मी सोहन महतो के आवास संख्या डब्ल्यूबी -135 में छत का प्लास्टर गिर गया. उस वक्त वहां कोई व्यक्ति नहीं था. श्री महतो ने कहा कि सिविल विभाग को आवेदन देकर आवास के हालत से कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन मरम्मत नहीं करायी गयी. एरिया के एसओसी संजय सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर समाधान की दिशा में कार्य किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >