सीसीएल ने 200 असंगठित मजदूरों के बीच बांटी खाद्य सामग्री

गांधीनगर : सीसीएल बोकारो कोलियरी प्रबंधन ने चार नंबर शिफ्टिंग एरिया गुलाब फाइल में शुक्रवार को 200 असंगठित मजदूरों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया. गांधीनगर थाना प्रभारी पंकज कुमार कच्छप और पीओ राजीव कुमार सिंह ने असंगठित मजदूरों के बीच चावल, दाल, साबुन, नमक, आलू आदि का वितरण किया. पीओ ने कहा कि […]

गांधीनगर : सीसीएल बोकारो कोलियरी प्रबंधन ने चार नंबर शिफ्टिंग एरिया गुलाब फाइल में शुक्रवार को 200 असंगठित मजदूरों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया. गांधीनगर थाना प्रभारी पंकज कुमार कच्छप और पीओ राजीव कुमार सिंह ने असंगठित मजदूरों के बीच चावल, दाल, साबुन, नमक, आलू आदि का वितरण किया. पीओ ने कहा कि लॉकडाउन में कोई मजदूर भूखा नहीं रहेगा. मौके पर मैनेजर बीपी साहू, कार्मिक प्रबंधक राजीव कुमार, सुरक्षा पदाधिकारी मुक्तेश प्रसाद, सर्वेयर सुब्रतो राय, नीतीश कुमार, विजय कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, कौशल किशोर सिंह, हरिश्चंद्र रजक, देव कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >