नाबालिग को अगवा करने का मामला दर्ज

बरमसिया ओपी क्षेत्र का मामला

चंदनकियारी. बरमसिया ओपी में एक महिला ने अपनी नाबालिग लड़की को अगवा करने का मामला दर्ज कराया हैं. महिला पुरुलिया जिले के पाड़ा थाना के एक गांव की निवासी है. महिला ने कहा है कि उनके मायका बरमसिया ओपी क्षेत्र में हैं. सात मार्च को उनकी 16 वर्षीय पुत्री अपने मामा घर बरमसिया आयी थी. इधर पुरुलिया जिला के ही सिरकाबाद निवासी हराधन रजवार का पुत्र लधु रजवार भी उसी गांव स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर आया था. इसी दौरान लधु ने अपने परिजनों के साथ मिलकर नाबालिग पुत्री को शादी करने के नियत से अगवा कर लिया. इसमे उनके पिता हराधन रजवार, माता कुदु देवी, भाई साधु रजवार व मामा मिलन रजवार ने भी सहयोग किया हैं. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >