गड्ढे में गिरी कार, चालक घायल

गड्ढे में गिरी कार, चालक घायल

गोमिया. गोमिया थाना क्षेत्र में स्वांग डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप रविवार को अनियंत्रित होकर एक कार सड़क किनारे गड्ढे में गिर गयी. कार चला रहे स्वांग दक्षिणी के वार्ड सदस्य विजय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने उन्हें गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया. श्री सिंह स्वांग कोलियरी की ओर से अपने घर जा रहे थे. सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से चकमा खाकर दुर्घटना हो गयी. कार क्षतिग्रस्त हो गयी. एक अन्य समाचार के अनुसार हजारी मोड़ निवासी चालीतर प्रसाद सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. इनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. चालीतर प्रसाद को हजारी मोड़ में कोई अज्ञात वाहन धक्का मारकर फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >