दुनिया की सबसे लंबी दो-तरफा सुरंग “जोजिला टनल ” में बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) का 5,000 टन से अधिक फौलादी स्टील लगा है. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 11,578 फीट की ऊंचाई पर बनी 13.14 किमी लंबे जोजिला टनल का मंगलवार को एक विस्फोट के बाद अंतिम ब्रेक थ्रू हो गया. यह देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के इतिहास में एक अहम पड़ाव होगा. इसके पूरा होने पर कश्मीर और लद्दाख के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी बनी रहेगी. सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक महारत्न कंपनी सेल ने जोजिला सुरंग परियोजना के लिए सबसे ज्यादा 31,000 टन से ज़्यादा स्टील की आपूर्ति की है. इसमें टीएमटी री-बार, स्ट्रक्चरल स्टील और प्लेट्स शामिल हैं. इसमें से 5,000 टन से अधिक स्टील बीएसएल का है.
जोजिला टनल का लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. यह सुरंग 9.5 मीटर चौड़ी, 7.57 मीटर ऊंची और 13.153 किलोमीटर लंबी है, जो समुद्र तल से लगभग 11,578 फुट की ऊंचाई पर है. यह घोड़े के नाल (हॉर्स शू) के आकार की सिंगल-ट्यूब, दो-लेन वाली सड़क सुरंग है. श्रीनगर-लेहBokaro News : जोजिला टनल में लगा है बीएसएल का 5,000 टन से अधिक स्टील

Bokaro News : जोजिला टनल में लगा है बीएसएल का 5,000 टन से अधिक स्टील
Copied link
Bokaro News : जोजिला टनल में बीएसएल का 5,000 टन से अधिक स्टील लगा है.