BSL क्वार्टरों पर कब्जा अब नहीं आसान, दरवाजा-खिड़की हटाकर दीवार से होगी सीलिंग

बोकारो स्टील प्लांट ने अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अब खाली कराए गए क्वार्टरों के दरवाजे-खिड़की हटाकर दीवार से सील किया जा रहा है।

बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) ने टाउनशिप के क्वार्टरों पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई और सख्त कर दी है. अब कब्जा हटाने के बाद सिर्फ ताला लगाने के बजाय संबंधित क्वार्टर के दरवाजे और खिड़कियां भी निकाल दी जायेंगी. इसके बाद प्रवेश द्वार को ईंट-सीमेंट की मजबूत दीवार खड़ी कर स्थायी रूप से बंद किया जायेगा. सेक्टर-08 और सेक्टर-09 से इसकी शुरुआत हो चुकी है.

खाली क्वार्टर को दोबारा कब्जे से बचाने का उपाय

प्रबंधन का मानना है कि खाली क्वार्टरों में केवल ताला लगाने से दोबारा कब्जे की आशंका बनी रहती है. इसलिए कब्जा मुक्त कराये गये आवासों के प्रवेश मार्ग को ही बंद करने की रणनीति अपनायी जा रही है. जरूरत के अनुसार संबंधित क्वार्टर का बिजली और पानी कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जायेगी.

बोकारो | Prabhat Khabar Network

अवैध कब्जे वाले क्वार्टरों का सर्वे तेज

बीएसएल के हाउस अलॉटमेंट विभाग ने अवैध कब्जे वाले क्वार्टरों को चिह्नित कर खाली कराने की कार्रवाई तेज कर दी है. इसके लिए टाउनशिप में क्वार्टरों का सर्वे कराया जा रहा है. साथ ही बीएसएल एस्टेट कोर्ट से कब्जे वाले क्वार्टरों की अद्यतन सूची मंगायी गयी है. वरीय अधिकारियों ने हाउस अलॉटमेंट विभाग को टाउनशिप में अवैध कब्जे को बढ़ने नहीं देने का निर्देश दिया है.

विभाग ने जारी किया नंबर

अवैध कब्जे की जानकारी देने और शिकायतों पर कार्रवाई के लिए बीएसएल के सिक्योरिटी और हाउस अलॉटमेंट विभाग की ओर से शिकायत नंबर भी जारी किया गया है. प्रबंधन की कार्रवाई के बाद टाउनशिप में अवैध रूप से क्वार्टरों पर कब्जा कर रहने वालों में हड़कंप है.

बोकारो | Prabhat Khabar Network

सेल स्तर से हो रही निगरानी

टाउनशिप में अवैध कब्जे पर रोक की सेल स्तर से भी मॉनिटरिंग की जा रही है. बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन ने टाउन एंड एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के महाप्रबंधकों के साथ बैठक कर खाली क्वार्टरों की निगरानी बढ़ाने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है. एस्टेट कोर्ट की सूची और सर्वे के आधार पर आने वाले दिनों में और क्वार्टरों पर कार्रवाई की संभावना है.कोटःः

दोबारा कब्जा के अंदेशा को खत्म किया जा रहा

संचार प्रमुखबोकारो स्टील प्लांट के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने कहा कि सेक्टर-08 और सेक्टर-09 में कई क्वार्टर अवैध कब्जे से मुक्त कराये गये हैं. कार्रवाई के दौरान दरवाजे-खिड़कियां निकालकर प्रवेश द्वार पर सीमेंटेड दीवार खड़ी की गयी है. केवल ताला लगाने से दोबारा कब्जे का अंदेशा रहता है. रास्ता पूरी तरह बंद करने से इसका सकारात्मक परिणाम मिल रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >