बोकारो. बोकारो इस्पात संयंत्र-बीएसएल में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से ''एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड स्कीम'' के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि बीएसएल के निदेशक प्रभारी उपस्थित थे. संयंत्र के अधिशासी निदेशक, विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक व अन्य वरीय अधिकारी भी सम्मिलित हुए. समारोह के दौरान बीएसएल व माइंस के कुल नौ अधिकारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिये सम्मानित किया गया.
पुरस्कृत होने वाले अधिकारियों में उप महाप्रबंधक (एसएमएस 2 एंड सीसीएस) सोवन गोस्वामी, उप महाप्रबंधक (बीएनपीटी) श्याम उज्जवल मेडडा, सहायक महाप्रबंधक (एचएसएम) राकेश कुमार भारद्वाज, सहायक महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट) अनमोल कुमार, वरीय प्रबंधक (सीएमएम) अमित कुमार, वरीय प्रबंधक (एचआरसीएफ) विजय कुमार, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) एसके पात्रा, उप-प्रबंधक (ईएमडी) शुभम कौशिक व सहायक प्रबंधक (टेक्निकल सेल) केतन अरोड़ा शामिल हैं.
सम्मान कार्य-संस्कृति को बेहतर बनाने के लिए सशक्त प्रेरणा स्रोत निदेशक प्रभारी ने सभी पुरस्कृत अधिकारियों व उनके परिजनों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. उनके द्वारा प्रदर्शित कार्य-कुशलता की सराहना की.
उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उत्कृष्टता का प्रतीक है, बल्कि यह संगठन की सामूहिक प्रगति और कार्य-संस्कृति को बेहतर बनाने के लिए एक सशक्त प्रेरणा स्रोत भी है. ''एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड'' का मुख्य उद्देश्य उत्पादन, उत्पादकता में वृद्धि, लागत नियंत्रण व नवाचार के क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करना है.
