बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ के सिंटर विभाग की बैठक

बोकारो स्टील प्लांट के सिंटर विभाग में बीएकेएस की बैठक हुई, जिसमें वेज रिवीजन, धूल प्रदूषण और कर्मचारियों की अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बोकारो. बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ के सिंटर विभाग की बैठक मंगलवार को इलेक्ट्रिकल रेस्ट रूम में हुई. कर्मियों ने 2027 वेज रिवीजन, नयी श्रम संहिता के अनुसार संयंत्र स्तर में कार्यसमिति निर्माण, 2017 से लंबित वेज रिवीजन, एरियर, बोनस फॉर्मूला में सुधार, इंसेंटिव फॉर्मूला में सुधार, नये श्रम कानून को लागू करने से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की.

सिंटर विभाग की एस्प्रेटर मशीन के परिचालन में भारी लीकेज होने कारण पूरे आयरन जोन व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी भारी मात्रा में उड़ने वाली धूल पर भी चर्चा की गयी. विभाग की जर्जर सड़क, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, झाड़ियों की सफाई, मेन बिल्डिंग में पेयजल की आपूर्ति, विभाग में वाटर प्यूरीफायर की अनुपलब्धता व स्वच्छ पेयजल संकट, कैंटीन, शौचालय में सफाई की कमी पर बात की गयी. इलेक्ट्रिकल सेक्शन के शौचालय की समस्या, अटेंडेंस सिस्टम में तीन बार से अधिक सुधार का मांग, कम होते नियमित मैनपावर की स्थिति में ठेका श्रमिकों के साथ कार्य में साझेदारी व अग्नीरोधी ड्रेस उपलब्ध कराने, सामान्य गलतियों पर भी कर्मियों को कारण बताओ नोटिस देने जैसे मुद्दे पर ध्यान आकृष्ट कराया गया.

बीएकेएस महासचिव हरिओम ने कहा कि सिंटर क्षेत्र में धूल काफी अधिक है. इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए यूनियन कड़े कदम उठायेगी. बीएसएल प्रबंधन समस्याओं पर मौन है. अध्यक्ष दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष राहुल प्रसाद साव, विभागीय प्रतिनिधि मो तनवीर आलम ने संबोधित किया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sunil kumar tiwari

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >