Bokaro News : बीएसएल कर्मियों को अधिकारी बनने का मौका

सेल और बीएसएल समेत अन्य इकाइयों के कर्मियों के लिए कंपनी ने अधिकारी बनने का मौका दिया है.

सेल और बीएसएल समेत अन्य इकाइयों के कर्मियों के लिए कंपनी ने अधिकारी बनने का मौका दिया है. अधिकारी के लिए होने वाली परीक्षा का आवेदन 27 अप्रैल से किया जा सकेगा. अंतिम तिथि छह मई है. ई जीरो परीक्षा 2026-जूनियर मैनेजर परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जायेगी. जानकारी के अनुसार, बीएसएल के लगभग चार हजार कर्मी परीक्षा के पात्र हैं. इनमें से लगभग 80 कर्मी अधिकारी बन सकेंगे. लंबे समय से इस तरह की प्रक्रिया का इंतजार किया जा रहा था.

आवेदन से जुड़ीं अहम बातें

-आवेदन निर्धारित फॉर्मेट/ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करना होगा

-जरूरी दस्तावेज/सर्विस रिकॉर्ड संलग्न करना होगा

क्या है चयन प्रक्रिया

-पहले लिखित परीक्षा होगी

-प्रक्रिया में इंटरव्यू/स्क्रीनिंग भी शामिल है

इन कर्मियों को मिलेगा मौका

-निर्धारित सेवा अवधि पूरी करनेवाले

-जिनका सर्विस रिकॉर्ड संतोषजनक है

-संबंधित विभाग/ट्रेड के अनुसार पात्रता तय होगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >