बीएसएल ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अधिकारियों ने किया विभिन्न आसनों का अभ्यास, कार्यक्रम में कर्मी व उनके परिजन और स्टूडेंट्स हुए शामिल

बोकारो. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बोकारो क्लब परिसर में बीएसएल की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अधिकारियों व योग गुरु ने कार्यक्रम की शुरुआत की. बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं व अतिरिक्त प्रभार सामग्री प्रबंधन) चित्तरंजन महापात्रा, अधिशासी निदेशक (एचआर व अतिरिक्त प्रभार संकार्य) राजन प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीबी करुणामय सहित वरीय अधिशासी, कर्मी व उनका परिवार जनों के साथ बीएसएल स्कूल के छात्र व छात्राएं उपस्थित थे. योग गुरु के तौर पर कार्यक्रम में योग केंद्र सेक्टर-4 बोकारो के कृष्ण बंधु मिश्रा उपस्थित थे. योग गुरु श्री मिश्रा ने प्रतिभागियों को योग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. विभिन्न प्रकार के प्रयोगात्मक आसन व प्राणायाम का प्रदर्शन किया. उपस्थित समूह ने योग गुरु के मार्गदर्शन में विभिन्न आसनों का अभ्यास किया और आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया. मुख्य कार्यक्रम के अलावा कोलियरीज डिविज़न व बीएसएल. के अंतर्गत आने वाले झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस में भी योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मियों सहित उनके परिवार जनों ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >