BSL ने रचा नया कीर्तिमान: 2025-26 में उत्पादन के टूटे रिकॉर्ड, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एबिटडा व मुनाफे में भारी उछाल

बोकारो स्टील प्लांट ने वित्तीय वर्ष में उत्पादन, डिस्पैच और ऑपरेशन के क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं.

बोकारो. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की प्रमुख इकाई बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए उत्पादन, प्रेषण (डिस्पैच) और परिचालन के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं.

इस अवधि में संयंत्र की सभी प्रमुख इकाइयों ने अपने सर्वश्रेष्ठ मासिक, त्रैमासिक व अर्धवार्षिक उत्पादन आंकड़े दर्ज किए. इसके साथ ही संयंत्र ने कई नए वार्षिक कीर्तिमान भी स्थापित किए हैं.

उत्पादन के क्षेत्र में बने नए रिकॉर्ड

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान एसएमएस-न्यू से 1.163 मिलियन टन क्रूड स्टील का अब तक का सर्वोच्च उत्पादन दर्ज किया गया. इसके अलावा एचआर क्वाइल का उत्पादन 4.262 मिलियन टन, सीआर सेलेबल स्टील का 1.39 मिलियन टन, फिनिश्ड सेलेबल स्टील का 4.15 मिलियन टन और कुल सेलेबल स्टील का उत्पादन 4.56 मिलियन टन रहा. वहीं सीआरएम-III ने अपनी स्थापना के बाद से अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.

बोकारो स्टील प्लांट

सिंटर प्लांट में 2.5 सिंटर मशीन के जरिए 63,53,961 टन का उत्पादन हासिल हुआ, जिसने पिछली तीन मशीनों के संयुक्त परिचालन रिकॉर्ड (63,50,473 टन) को भी पीछे छोड़ दिया. प्रेषण के मोर्चे पर कुल सेलेबल स्टील का 4.61 मिलियन टन और फिनिश्ड सेलेबल स्टील का 4.19 मिलियन टन का अब तक का सर्वाधिक डिस्पैच दर्ज किया गया. कोल केमिकल्स के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई.

ये भी पढ़ें: त्योहारों के बीच SBI कर्मचारियों पर घर खाली करने की आफत, 30 सितंबर तक का समय

संयंत्र के प्रमुख तकनीकी-आर्थिक मानकों जैसे ब्लास्ट फर्नेस प्रोडक्टिविटी, कोक रेट, सीडीआई रेट के साथ ऊर्जा, बिजली और विशिष्ट जल खपत में भी महत्वपूर्ण सुधार दर्ज हुआ. पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में एसएमएस-न्यू क्रूड स्टील में 12.8 प्रतिशत, एचआर क्वाइल में 15.6 प्रतिशत, सीआर सेलेबल टोटल में 18.4 प्रतिशत और सेलेबल स्टील में 18.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

अंतिम तिमाही में स्थापित किए उत्कृष्टता के बेंचमार्क

वित्त वर्ष 2025-26 की अंतिम तिमाही में भी बीएसएल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. कई मानकों पर नए बेंचमार्क स्थापित करते हुए संयंत्र ने सेल की इकाइयों के बीच फ्लैट प्रोडक्ट्स के सर्वाधिक लागत-कुशल (मोस्ट कॉस्ट-एफिशिएंट) उत्पादक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई. पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में ओवन पुशिंग, ग्रॉस सिंटर, हॉट मेटल, क्रूड स्टील, एचआर कॉइल और सीआर सेलेबल के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में वित्तीय मजबूती

वार्षिक स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करने के बाद बीएसएल ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में भी अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है. इस अवधि में संयंत्र का परिचालन राजस्व (ऑपरेशनल रेवेन्यू) 9.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,376 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,880 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया.

इसी क्रम में एबिटडा (EBITDA) में 566 करोड़ रुपये की उल्लेखनीय वृद्धि हुई और यह 588 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,154 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. यह सेल के सभी एकीकृत इस्पात संयंत्रों में सर्वाधिक एबिटडा रहा. संयंत्र का एबिटडा मार्जिन भी 10.94 प्रतिशत से उछलकर 19.62 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो सभी एकीकृत इस्पात संयंत्रों में सबसे अधिक है.

कर पूर्व लाभ (पीबीटी) 715 करोड़ के पार

संयंत्र का कर पूर्व लाभ (PBT) 97.82 करोड़ रुपये से बढ़कर 715.57 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है. ओवन पुशिंग, ग्रॉस सिंटर, हॉट मेटल, क्रूड स्टील और सीआर सेलेबल के उत्पादन में संयंत्र की स्थापना से लेकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रथम तिमाही रिकॉर्ड दर्ज किया गया. सिंटर मशीन प्रोडक्टिविटी, कोक रेट और ब्लास्ट फर्नेस प्रोडक्टिविटी में भी स्थापना काल से अब तक की सर्वोच्च उपलब्धियां हासिल हुईं.

ये भी पढ़ें: मोबाइल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, प्रवासी मजदूर दंपती के खातों से 48 हजार रुपये उड़ाये

सेकेंडरी सेल्स में भी उल्लेखनीय तेजी रही. जून 2026 में कोल केमिकल्स की 38.92 करोड़ रुपये की अब तक की सर्वाधिक मासिक बिक्री दर्ज की गई, जिसने सितंबर 2024 के 35.97 करोड़ रुपये के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. इसके साथ ही संयंत्र प्रबंधन ने सेकेंडरी स्टील की इन्वेंट्री को हाल के वर्षों के न्यूनतम स्तर पर लाने में सफलता हासिल की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >