Bokaro News : केंद्रीय विद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

Bokaro News : विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पुस्तकों का अवलोकन किया

Bokaro News : केंद्रीय विद्यालय सीटीपीएस चंद्रपुरा में बुधवार को हिंदी पखवारा के तहत पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. स्कूल के पुस्तकालय में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति रुचि जागृत करना तथा पठन-पाठन की आदत को प्रोत्साहित करना था. कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य संजय प्रसाद ने किया. उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और पहचान की आत्मा है. पुस्तकें जीवन की सबसे बड़ी धरोहर हैं और छात्रों को अपने ज्ञान व दृष्टिकोण का विस्तार करने के लिए नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करना चाहिए. प्रदर्शनी में हिंदी साहित्य के महान रचनाकारों प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, रामधारी सिंह दिनकर, सुभद्रा कुमारी चौहान आदि की प्रमुख कृतियों के साथ-साथ विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र एवं बाल साहित्य की हिंदी पुस्तकों का संग्रह प्रदर्शित किया गया. विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पुस्तकों का अवलोकन किया. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक महेश कुमार, शिक्षक कुशेंद्र मिश्रा, पुस्तकालयाध्यक्ष बिनोद कुमार, शिक्षिका रुशाली मिश्रा वंदना, शिक्षक साबिर हुसैन आदि थे. संचालन शिक्षिका राजश्री सिंह एवं शिक्षक सतीश कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >