Bokaro News : इंटर साइंस और कॉमर्स में बोकारो का रिजल्ट सुधरा

Bokaro News : जैक इंटर परीक्षा में बोकारो जिला का सबसे अच्छा परिणाम कॉमर्स में हुआ.

जैक इंटर परीक्षा में बोकारो जिला का सबसे अच्छा परिणाम कॉमर्स में हुआ. कॉमर्स में 95.63, आर्ट्स में 93.12 और साइंस में 84.26 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे. पिछले वर्ष के रिजल्ट से तुलना की जाये तो साइंस व कॉमर्स में जिला का प्रदर्शन सुधरा है, लेकिन आर्ट्स में खराब हुआ है. राज्य में बोकारो जिला को आर्ट्स में 19वां, कॉमर्स में 12वां और साइंस में 11वां स्थान हासिल हुआ.

आर्ट्स में वर्ष 2025 में 97.17 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली थी. 96.37 प्रतिशत छात्र व 97.79 प्रतिशत छात्राओं को सफलता मिली थी. वर्ष 2026 में 93.12 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली. 92.06 प्रतिशत छात्र व 93.93 प्रतिशत छात्राओं को सफलता मिली.

कॉमर्स में 2025 में 94.03 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली थी. 91.76 प्रतिशत छात्र व 96.49 प्रतिशत छात्राओं ने सफलता पायी थी. वर्ष 2026 में 95.63 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली. 94.25 प्रतिशत छात्र व 97.33 प्रतिशत छात्राएं सफल रहे. साइंस में 2025 में 77.65 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली थी. 76.77 प्रतिशत छात्र व 79.14 प्रतिशत छात्राएं सफल रहे थे. वर्ष 2026 में 84.26 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली. 84.69 प्रतिशत छात्र व 83.57 प्रतिशत छात्राओं को सफलता मिली. इस वर्ष इंटर परीक्षा में बोकारो जिला के 14000 विद्यार्थियों में से 13038 (93.12 प्रतिशत) सफल रहे. बड़ी बात यह कि इसमें छात्राएं आगे हैं. 93.93% छात्राओं ने सफलता प्राप्त की, वहीं 92.06% छात्रों ने परीक्षा पास की. कुल 4732 विद्यार्थी प्रथम, 7836 द्वितीय व 470 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए. 954 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे. 6039 छात्रों में से 5560 सफल रहे. 1686 प्रथम, 3625 द्वितीय व 249 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए. 7961 छात्राओं में से 7478 को सफलता मिली. 3046 प्रथम, 4211 द्वितीय व 221 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं.

साइंस में जिला के 4897 विद्यार्थियों में से 4127 (84.26 प्रतिशत) सफल रहे. 767 को असफलता मिली. 3493 परीक्षार्थी प्रथम व 634 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए. 3077 छात्रों में से 2606 सफल रहे. 2172 प्रथम व 434 द्वितीय श्रेणी में सफल रहे. 470 को असफलता मिली. 1820 छात्रों में से 1521 को सफलता मिली. 1321 प्रथम व 200 द्वितीय श्रेणी में सफल रही. 297 असफल हुईं. कॉमर्स में 1422 में से 1360 (95.63 %) विद्यार्थियों को सफलता मिली. 850 ने प्रथम, 508 ने द्वितीय व दो ने तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए. 783 में से 738 छात्र सफल रहे. 410 प्रथम, 326 द्वितीय व दो तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. 639 छात्राओं में से 622 को सफलता मिली. 440 को प्रथम व 182 को द्वितीय श्रेणी मिला.

पीएमश्री क्षेत्रनाथ प्लस टू उच्च विद्यालय हरनाद के कई विद्यार्थियों ने राज्य व जिला स्तर पर बनायी जगह

कसमार प्रखंड अंतर्गत पीएमश्री क्षेत्रनाथ प्लस टू उच्च विद्यालय, हरनाद के विद्यार्थियों ने इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने राज्य और जिला स्तर पर भी प्रतिभा का परचम लहराया है. आर्ट्स में खैराचातर निवासी भवानी शंकर नायक एवं माला देवी की पुत्री छोटी कुमारी 478 अंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर बनी. सीमा कुमारी ने 448 अंक (89.6%) प्राप्त कर जिला स्तर पर तीसरा और खुशी प्रवीण ने 443 अंक (88.6%) के साथ जिला स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त किया है. साइंस में सरुण कुमार महतो ने 457 अंक (91.4%) प्राप्त कर जिला टॉप-10 में स्थान बनाया. खुशबू भारती 417 अंक (83.4 %) के साथ स्कूल में सेकेंड टॉपर तथा पवन कुमार महतो 416 अंक (83.2%) के साथ थर्ड टॉपर रहे. कॉमर्स में सतीश करमाली 414 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बना. लक्ष्मी कुमारी ठाकुर ने 380 अंक प्राप्त कर सेकेंड टॉपर रही. प्रभारी प्राचार्य जयप्रकाश रजक, शिक्षक नंदकिशोर नायक, उपासना पांडेय, महेंद्र प्रजापति, विष्णु पद मंडल, तुलेश्वर प्रसाद मेहता, इरशाद अख्तर, अनंत कुमार, नीतू यादव, चंद्रशेखर, पूनम कुमारी, सुधा कुमारी, शैयद मशरूल, अमित कुमार ने सफल विद्यार्थियों बधाई और शुभकामना दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >