Bokaro News : बोकारो एसपी कार्यालय का आरक्षी काजल मंडल गिरफ्तार

Bokaro News : ट्रेजरी घोटाला

Bokaro News :संवाददाता, बोकारो. बोकारो ट्रेजरी घोटाला मामले की जांच कर रही सीआइडी रांची की टीम ने गुरुवार को एसपी कार्यालय के लेखा शाखा में पदस्थापित आरक्षी काजल मंडल को गिरफ्तार कर लिया. उसे रांची ले जाया गया है. काजल मंडल पर मुख्य आरोपी कौशल कुमार पांडेय का सहयोगी होने का आरोप है. गिरफ्तारी से पहले सीआइडी टीम ने मैनुअल व डिजिटल तरीके से कई रिकाॅर्ड की जांच की. इससे पहले सात अप्रैल को मुख्य आरोपी कौशल कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया गया था. वहीं, 27 अप्रैल को होमगार्ड सतीश कुमार और 29 अप्रैल को एएसआइ अशोक भंडारी की गिरफ्तारी हुई थी.

ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले में विशेष जांच दल गठित

बोकारो. उपायुक्त अजय नाथ झा ने ट्रेजरी से वेतन मद में अवैध निकासी से संबंधित मामले को लेकर गुरुवार को एक समीक्षा बैठक की. अब तक की गई जांच व प्राप्त तथ्यों की विस्तृत समीक्षा संबंधित अधिकारियों के साथ की. उपायुक्त ने पुलिस विभाग के लेखा शाखा की कार्यप्रणाली को पारदर्शी व सुदृढ़ बनाने पर बल दिया. अधिकारियों को सुझाव दिया कि पुलिस विभाग के लेखा शाखा को 01 अप्रैल 2026 से एक आदर्श भुगतान कार्यालय के रूप में विकसित करें.

डीडीसी करेंगी विशेष जांच दल का नेतृत्व :

उपायुक्त ने बताया कि इस प्रकरण में डीडीसी की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है, जो मामले की गहन जांच कर यह निर्धारित करेगा कि किन-किन स्तरों पर किसकी क्या जिम्मेदारी बनती है. इसके अतिरिक्त ट्रेजरी में उपयोग किए जा रहे सॉफ्टवेयर को अद्यतन (अपडेट) करने के दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं. बैठक में पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >