बोकारो ऑब्जर्वेशन होम के 25 बाल बंदी बीमार, सर्दी, खांसी व बुखार का मिले लक्षण

बोकारो ऑब्जर्वेशन होम में 25 बाल बंदियों में सर्दी-बुखार के लक्षण मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर शुरू की जांच और निगरानी।

बोकारो: ऑब्जर्वेशन होम के 25 बाल बंदियों में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्दी, खांसी व बुखार जैसे लक्षण मिले. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग गुरुवार को अलर्ट हो गया. सभी में फ्लू जैसे समान लक्षण पाये गये है. इससे जिला स्वास्थ्य विभाग ने ऑब्जर्वेशन होम को अस्थायी कैंप अस्पताल में तब्दील कर दिया है. आठ डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की टीम तैनात कर दी गयी है.

सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को बाल बंदियों के बदलते स्वास्थ्य की निगरानी में लगाया गया है. सभी बाल बंदियों में बीमारी की पहचान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है. बीमारी की पुष्टि के लिए सभी बाल बंदियों के रक्त नमूने जांच के लिये सदर अस्पताल भेजा गया है.

इधर, जानकारी मिलने पर डीसी अजय नाथ झा ने सीएस डॉ एबी प्रसाद, एसडीओ चास प्रांजल डाढा, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह व डॉ सौरव सांख्यान के साथ बाल सुधार गृह का निरीक्षण किया.

बच्चों से मिलकर उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. स्वास्थ्य विभाग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. 24 घंटे स्वास्थ्य अपडेट लेते रहने की कडी निगरानी के निर्देश दिये.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >