Bokaro News: तनिष्क ज्वेलर्स लूट प्रयास मामले में बिहार के बेगूसराय से दो गिरफ्तार

Bokaro News: सेक्टर चार थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर में 11 जनवरी को घटी थी घटना, एक कट्टा , पांच गोली, एक पिट्ठू बैग व तीन मोबाइल बरामद व दोनों पर पहले से दर्ज है कई मामले.

बोकारो, बोकारो सेक्टर चार थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर में तनिष्क ज्वेलर्स में लूट (11 जनवरी) के प्रयास मामले में बोकारो पुलिस ने मंगलवार को बिहार के बेगूसराय से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. दोनों को स्थानीय पुलिस के सहयोग से घर से पकड़ा गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर गांव निवासी प्रिंस कुमार (20 वर्ष) व मो शमशाद (24 वर्ष) शामिल है. प्रिंस पर चेरिया बरियारपुर थाना में एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट में दो मामला दर्ज है. जबकि मो शमशाद पर सिल्लीगुड़ी थाना में तनिष्क ज्वेलर्स लूट कांड में एक मामला दर्ज है. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस टीम ने एक कट्टा (7.65एमएम), पांच जिंदा गोली, एक पिट्ठू बैग व तीन मोबाइल बरामद किया है. यह जानकारी कैंप दो एसपी कार्यालय में एसपी हरविंदर सिंह ने पत्रकारों को दी. एसपी श्री सिंह ने बताया कि मामले में बोकारो पुलिस की एसआइटी लगातार छापेमारी कर रही है. सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में बिहार सहित झारखंड व उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी की जा रही है. पांच अभियुक्त रडार पर है जल्द ही सभी गिरफ्त में होंगे. गिरफ्तार दोनों अभियुक्त लूट कांड गिरोह से जुड़े है. सभी पेशेवर अपराधी है. छापेमारी दल में सेक्टर चार इंस्पेक्टर संजय कुमार, बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, सेक्टर चार के एसआइ मुन्ना रवानी, अमन कुमार सिंह, सूरज कुमार, दीपक राणा, अविनाश गौतम सहित कई अधिकारी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >