Bokaro News: बगदा में श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर का तृतीय वार्षिक उत्सव व यज्ञ 18 से

Bokaro News: यज्ञ को सफल बनाने के लिए एक समिति गठित, कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य व ग्रामीणों ने शुरू की तैयारी.

कसमार, कसमार प्रखंड के बगदा गांव के अजैया स्थित शिव मंदिर प्रांगण में श्री श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर का तृतीय वार्षिक उत्सव, यज्ञ एवं राम कथा का आयोजन 18 फरवरी से 20 फरवरी तक होगा. आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य व स्थानीय ग्रामीणों ने तैयारी शुरू कर दी है. यज्ञ को सफल बनाने के लिए एक समिति गठित की गयी है. अनिल कुमार समिति के अध्यक्ष, विक्रम कुमार उपाध्यक्ष, धनंजय कुमार सचिव, प्रेम कुमार उपसचिव, फणीभूषण कोषाध्यक्ष तथा राजीव रंजन उप कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं. बताया गया कि मुख्य यजमान के रूप में मधुसूदन झा, शंकर लाल महतो एवं महावीर प्रजापति की भूमिका रहेगी. बताया गया कि यज्ञ के दौरान भंडारे की भी व्यवस्था की गयी है. यज्ञ समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 18 फरवरी (बुधवार) को कलश यात्रा, पंचांग पूजन, आचार्य पूजन, मंडप पूजन, मंडप प्रवेश, आरती एवं संध्या सात बजे से मानस प्रवचन होगा. 19 फरवरी (गुरुवार) को वेदी पूजन, वेदी प्रतिष्ठा, मंडप पूजन, वेद पूजन, अग्नि स्थापना, हवन, आरती, प्रसाद वितरण तथा रात्रि सात बजे से मानस प्रवचन आयोजित किया जाएगा. वहीं 20 फरवरी (शुक्रवार) को प्रातः पूजन, मंडप पूजन, वेद पूजन, हवन, पूर्णाहुति, आरती, वेदी विसर्जन, प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया जायेगा. यज्ञाचार्य के रूप में अशोक पांडेय, उपाचार्य मधुसूदन पांडेय, वैदिक आचार्य स्टेंद्र शास्त्री तथा आचार्य वेद व्यास पांडेय विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >