कसमार, कसमार थाना क्षेत्र के फुटलाही गांव में बुधवार की देर रात ब्रजेश कुमार महतो के घर से जेवरात, नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी हो गयी. इस संबंध में ब्रजेश महतो ने गुरुवार को कसमार थाना में मामला दर्ज कराया है. श्री महतो ने बताया कि चोरों ने उनके घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर प्रवेश किया. इसके बाद जिस कमरे में परिवार के सदस्य सो रहे थे, उस कमरे को बाहर से बंद कर दिया. बगल के कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखे सोना-चांदी के जेवरात, स्कूटी और ऑटो रिक्शा के कागजात, दोनों बेटों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जमीन संबंधी दस्तावेज, नगद दस हजार रुपये, कांसे के बर्तन, कपड़े व अन्य सामान चोरी कर ली. ब्रजेश महतो ने कसमार थाना को सूचना दी. वहीं चोरों ने कसमार-पेटरवार मुख्य मार्ग किनारे स्थित प्रवीण महतो के घर में भी ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया. हालांकि घर के लोगों के जाग जाने पर बदमाश वहां से फरार हो गये. इस घर में भी चोरों ने दरवाजों को बाहर से बंद कर दिया था. अंदर मौजूद लोगों ने आपस में फोन कर शोर मचाया, जिसके बाद चोर भाग खड़े हुए. सूचना मिलते ही एसआइ रंजन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है तथा जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा.
Bokaro News: कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर जेवरात, नकद व दस्तावेजों की चोरी

Bokaro News: कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर जेवरात, नकद व दस्तावेजों की चोरी
Copied link
Bokaro News: कसमार थाना क्षेत्र के फुटलाही गांव की घटना, दूसरे घर में भी किया प्रयास, जागने पर भागे बदमाश. पीड़ित ने दर्ज करायी प्राथमिकी.