पिंड्राजोरा, पिंड्राजोरा पुलिस ने गुरुवार को मारपीट मामले में एक अभियुक्त को पकड़कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बाजूडीह गांव के त्रिवेणी कुमार महथा (50) ने अपने ही गांव के राज महथा उर्फ कालाचांद (22) पर मंगलवार की देर शाम तेज धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था. राज महथा बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती है, जहां स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मामले को लेकर राज महथा के पिता प्रकाश चंद्र महथा ने बुधवार को पिंड्राजोरा थाना में आवेदन दिया था. इसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए त्रिवेणी को बुधवार की देर शाम बरमसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भुईयाबहयार से पकड़ कर थाना ले आयी. अभियुक्त की निशानदेही पर हमला में प्रयुक्त तलवार भी जब्त कर लिया गया है. पिता प्रकाश चंद्र महथा ने आवेदन में बताया था कि मेरे पुत्र को गांव का एक एक युवक बुलाकर ले गया था. आराेप लगाया था कि इसके बाद त्रिवेणी महथा सहित अन्य लोगों द्वारा मारपीट कर तेज धारदार हथियार से जख्मी कर दिया गया. जहां अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.
आवेश में उठाया कदम
वहीं अभियुक्त ने पुलिस के समक्ष बयान में बताया कि राज महथा उससे पैसा मांगता था. नहीं देने पर गाली-गलौज व मारपीट पर उतारू हो जाता था. आवेश में आकर यह कदम उठाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
