Bokaro News: हजारीबाग व पश्चिम सिंहभूम का मैच हुआ टाई

Bokaro News: जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 एलीट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट, पश्चिम सिंहभूम के सचिन दुबे बने प्लेयर ऑफ द मैच.

बोकारो, बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 एलीट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट में हजारीबाग व पश्चिम सिंहभूम के बीच मैच खेला गया. सेक्टर तीन स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गया मुकाबला टाई रहा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हजारीबाग की टीम ने 48.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 223 रन बनाये. अमन कुमार ने 93, निशांत कुमार ने 48, आनंद कुमार ने 30 व अमनीश कुमार ने 25 रन बनाए. पश्चिम सिंहभूम की ओर से सचिन दुबे ने 30 रन देकर चार विकेट लिए. जबकि तन्मय तंतुबाई व परमजीत सिंह को दो-दो सफलता मिली. जवाबी पारी खेलने उतरी पश्चिम सिंहभूम की टीम भी 48.1 ओवर में 223 रन ही बना पायी. सचिन दुबे ने 76, सुमित शर्मा ने 45, आशीष तंवर ने 33, तन्मय तंतुबाई ने 18 व आशीष कुमार सिंह ने 14 रन बनाए. हजारीबाग की ओर से आनंद कुमार ने 30 रन देकर तीन विकेट लिए. जबकि अश्विनी झा एवं सुमित को दो-दो सफलता मिली. मैच में ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जेएससीए के आजीवन सदस्य नंदकिशोर ने दिया. मौके पर मैच टीआरडीओ काजल दास, अंपायर मनोरंजन कांजीलाल, ओपी राय, स्कोरर दीपक कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >