Bokaro News: शैक्षणिक प्रक्रिया को सुदृढ़ व रोजक बनायें शिक्षक : एसके मिश्रा

Bokaro News: डीएवी चार में क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन, 300 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लिया हिस्सा.

बोकारो, डीएवी चार में आयोजित दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला मंगलवार को संपन्न हुई. आयोजन डीएवी सीएइ व डीएवी सीएमसी, नयी दिल्ली के तत्वावधान में किया गया. जोन ‘के’ के ट्रेनिंग को-ऑर्डिनेटर व डीएवी चार के प्रिंसिपल एसके मिश्रा ने प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला. श्री मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यशाला से शिक्षक अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का अभिवर्धन करते हैं, जो बच्चों के मनोवैज्ञानिक पहलुओं को समझने, सहज वातावरण प्रदान करने व उनके मनोभावों की अभिव्यक्ति में सहायक होता है. सीबीएसइ के निर्धारित दिशा-निर्देशों को आधार मानकर कार्यशालाओं की रूपरेखा बनायी गयी, जिसका एकमात्र प्रयोजन शिक्षण प्रक्रिया को सुदृढ़, मूल्य आधारित और रुचिकर बनाना है. शिक्षक आपसी अनुभवों, विचारों और शिक्षण की विभिन्न प्रयोगात्मक पद्धतियों को साझा करते हैं, जिससे शैक्षणिक प्रक्रिया में आने वाली दुरुहताओं का आसानी से निवारण होता है. कार्यशाला में जोन ‘के’ के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत 300 शिक्षकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया. कार्यशाला के निर्देशन व परामर्श के लिए ऑब्जर्वर की भूमिका में विभिन्न विद्यालय से आये प्रिंसिपल्स सुनील कुमार-प्राचार्य डीएवी इस्पात 9/ई, अनुपाल सागर-प्राचार्य डीएवी इस्पात 8/बी, प्रवीण कुमार-प्रधानाचार्य डीएवी 2/सी, सुनील कुमार-प्रधानाचार्य डीएवी 12/ई, अनुराधा सिंह प्रधानाचार्या-डीएवी-6 व होस्ट विद्यालय के प्राचार्य का योगदान सराहनीय रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >