Bokaro News: आत्मबल और एकाग्रता बढ़ाता है सूर्य नमस्कार : प्राचार्य

Bokaro News: योगासन भारत के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत डीपीएस बोकारो में विशेष सत्र आयोजित.

बोकारो, 25 जनवरी 2026 को रथ सप्तमी से लेकर 19 फरवरी 2026 तक छत्रपति शिवाजी की जयंती तक चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी सूर्य नमस्कार अभियान का आयोजन शुक्रवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो में हुआ. योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के मुख्य संरक्षक, बोकारो इकाई के अध्यक्ष व डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ एएस गंगवार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार किया. प्राचार्य ने कहा कि सूर्य नमस्कार ऊर्जावान बनाकर आत्मबल और एकाग्रता बढ़ाता है. बता दें कि बोकारो डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी शामिल हुए. संगठन की बोकारो शाखा के सचिव व विद्यालय के वरीय क्रीड़ा शिक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. एसोसिएशन की संयुक्त सचिव व वरीय पीई निभा कुमारी ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया. बता दें कि एसोसिएशन की बोकारो इकाई के उपाध्यक्ष व विद्यालय के वरीय उप प्राचार्य अंजनी भूषण, उपप्राचार्या शालिनी शर्मा, प्रधानाध्यापिका डॉ सरिता गंगवार, एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष व विद्यालय के प्रशासक राजन कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >