Bokaro News : महिलाओं की आत्मनिर्भरता से ही समाज को मिलेगी नयी दिशा : योगेंद्र प्रसाद

Bokaro News : कसमार प्रखंड के मधुकरपुर स्थित आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा आयोजित.

कसमार, कसमार प्रखंड के मधुकरपुर स्थित आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा बुधवार को हुई. मुख्य अतिथि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता और आजीविका संवर्द्धन में ऐसे संगठनों की भागीदारी बेहद अहम है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है. आधी आबादी को बराबरी का दर्जा मिले और स्वरोजगार का अवसर प्राप्त हो, इसी दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है. विशिष्ट अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो की पत्नी कौशल्या देवी, प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी, स्थानीय जिप सदस्य अमरदीप महाराज, प्रखंड बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम थे. इस दौरान समिति का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की गयी. अन्य अतिथियों ने भी संगठन की भूमिका की सराहना की. उन्होंने कहा कि आजीविका महिला संकुल संगठन से ना केवल महिलाओं को उनका हक और अधिकार मिल रहा है, बल्कि वे पहले से कहीं अधिक जागरूक और आत्मविश्वासी बनी हैं. आम सभा में बीडीओ नम्रता जोशी, सीओ नरेंद्र सिंह, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, मुखिया राजेंद्र महतो, उप प्रमुख प्रतिनिधि कपिल रजक, पंचायत समिति सदस्य इंद्रजीत पांडेय और दिलीप कुमार महतो, सुभाष चंद्र ठाकुर, धनंजय स्वर्णकार, यशोदा देवी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >