Bokaro News : एसआइटी ने ऑटो से बरामद किया खून लगा बनियान, जांच के लिए भेजा फोरेंसिक लैब

Bokaro News : 21 दिनों से लापता लैब टेक्नीशियन संतोष कुमार को खोजने सेक्टर छह पहुंची थी टीम, जांच की कड़ी बढ़ेगी आगे.

बोकारो, सेक्टर छह थाना क्षेत्र से 21 दिनों से (27 अगस्त) लापता सेक्टर छह ए निवासी लैब टेक्नीशियन संतोष कुमार का पता लगाने के लिए एसआइटी मंगलवार को सेक्टर छह थाना क्षेत्र पहुंची. संतोष के परिजनों ने जिस ऑटो चालक पर संदेह जताया गया था. उस ऑटो से एक बनियान को जब्त कर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया. बनियान में खून के धब्बे मिले थे. इस पर ऑटो चालक का कहना था कि वह पशु मांस विक्रेता भी है. गंजी पर पशु के खून का धब्बा है. अब जांच के बाद पता चलेगा कि बनियान पर खून इंसान या पशु का है. जांच की कड़ी आगे बढेगी. नेतृत्व सिटी डीएसपी आलोक रंजन कर रहे थे. टीम के सदस्यों ने संतोष से जुड़े कई व्यक्तियों से मुलाकात की. 27 अगस्त के घटनाक्रम की जानकारी ली. जिस रास्ते से संतोष बाइक लेकर घर से निकल कर सेक्टर 11 तक पहुंचे. उन सभी संभावित रास्तों पर श्री रंजन के साथ टीम के सदस्य इंस्पेक्टर संजय कुमार, इंस्पेक्टर संगीता कुमारी व सब-इंस्पेक्टर प्रभात कुमार कई बार आये और गये. सेक्टर छह से सेक्टर 11 जाने वाले सभी मोड़ पर एसआइटी की टीम रूकी. रास्ते में पड़नेवाले सभी अस्थायी दुकानदरों से पूछताछ की. लावारिश अवस्था में सेक्टर 11 के जिस ब्लॉक के पास बाइक मिली थी. वहां भी कई घंटे तक जांच-पड़ताल की. टीम के सदस्य हर बार सेक्टर छह से सेक्टर 11 तक के रास्ते में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को देखा. संतोष पिंड्राजोरा सरकारी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं. एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि लैब टेक्नीशियन संतोष कुमार को खोजने के लिए एसआइटी लगातार जांच कर रही है. खून के छींटे लगी गंजी को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >