Bokaro News: पार्षद प्रत्याशी के पति के हमले में एसडीपीओ घायल, आरोपित गिरफ्तार

Bokaro News: चास नगर निगम के लिए हो रहे चुनाव के दौरान शाम लगभग चार बजे चास वन विश्रामागार के समीप वार्ड 32 के मतदान केंद्र के बाहर घटी घटना.

बोकारो, चास नगर निगम के लिए हो रहे चुनाव के दौरान शाम लगभग चार बजे चास वन विश्रामागार के समीप वार्ड 32 के मतदान केंद्र के बाहर एक पार्षद प्रत्याशी के पति के हमले में चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह घायल हो गये. आरोपित रामाशंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. बताया जाता है कि बूथ के बाहर भीड़ लगी थी. एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने लोगों को बाहर निकलने को कहा. इस दौरान पार्षद पद की प्रत्याशी रेखा देवी के पति रामाशंकर सिंह ने एसडीपीओ से हाथापाई कर दी. हमले में एसडीपीओ श्री सिंह के नाक से खून बहने लगा. उन्हें चास के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है. इलाज के बाद उन्हें रिलीज कर दिया. इधर, प्रत्याशी रेखी देवी ने घटनाक्रम पर कहा कि बीच-बचाव के क्रम में महिला पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की. एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि अपने प्रत्याशी के पक्ष में फर्जी वोट डलवाने के लिए हरकत की जा रही थी. इसी क्रम में घटना हुई है. मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है.

चीरा चास उमवि में बूथ एजेंट ने बीडीओ के साथ की हाथापाई

वहीं चीरा चास उमवि में बूथ एजेंट ने बीडीओ के साथ हाथापाई कर दी. घटना की जानकारी मिलने पर एसपी श्री सिंह पहुंचे. सुरक्षा के दृष्टिकोण से केंद्र पर अतिरिक्त पुलिस बल मतदान केंद्र पर तैनात करने का आदेश दिया. जांच के बाद कार्रवाई की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >