Bokaro News : कॉरपोरेट लूट व विस्थापन के खिलाफ आंदोलन का संकल्प

Bokaro News : भाकपा माले बोकारो जिला कमेटी का नौवां सम्मेलन संपन्न, 23 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन, 31 सदस्यीय जिला कमेटी गठित.

कसमार, कॉरपोरेट लूट, विस्थापन और पलायन के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंकते हुए भाकपा माले बोकारो जिला कमेटी का दो दिवसीय नौवां सम्मेलन मंगलवार को कसमार स्थित मेजर नागेंद्र प्रसाद सभागार में संपन्न हुआ. सम्मेलन की शुरुआत झंडोतोलन और शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ हुई. सम्मेलन के प्रतिनिधि सत्र को संबोधित करते हुए पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि पूंजीवादी व्यवस्था असमानता और भ्रष्टाचार की जननी है. बोकारो जैसे खनिज और उद्योगों से समृद्ध जिले में जनता का व्यापक पलायन इस व्यवस्था की असफलता का जीता-जागता सबूत है. उन्होंने कहा कि जमीन-खनिज की कॉरपोरेट लूट और विस्थापन के खिलाफ जुझारू संघर्ष ही जनता की उम्मीदों को पूरा कर सकता है. राज्य कमेटी सदस्य दिलीप तिवारी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत की स्थिति नेपाल से भी ज्यादा भयावह होती जा रही है. सरकार अगर उद्योगपतियों की बजाय किसानों, मजदूरों और युवाओं की चिंता नहीं करेगी तो जन विक्षोभ उसे सत्ता से उखाड़ फेंकेगा. राज्य स्थायी कमेटी सदस्य भुवनेश्वर केवट ने कहा कि बोकारो जिला प्राकृतिक संसाधनों और उद्योगों से भरापूरा है, फिर भी हर घर से पलायन हो रहा है. चतरो-चट्टी में प्रवासी मजदूरों के शवों का लौटना जिले की भयावह स्थिति को बयान करता है. उन्होंने कहा कि इन हालात को बदलने के लिए जुझारू जन आंदोलनों का रास्ता ही विकल्प है. सम्मेलन ने निर्णय लिया कि 23 सितंबर को जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन कर जन सवालों पर आवाज बुलंद की जाएगी. दिवाकर पुनः बने सचिव सम्मेलन में जिला सचिव देवद्वीप सिंह दिवाकर ने विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और कहा कि बोकारो लाल झंडे का मजबूत आंदोलन केंद्र बनेगा. जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया. पर्यवेक्षक कार्तिक हाड़ी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई. 31 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन हुआ, जिसमें देवद्वीप सिंह दिवाकर सर्वसम्मति से पुनः जिला सचिव निर्वाचित हुए. कमेटी में शकुर अंसारी, गंगाधर महतो, शोभा देवी, दिलीप ओझा, पंचानन मंडल, मोईन अंसारी, दुलाल प्रामाणिक, भीम रजक, बालेश्वर यादव, अजय रविदास, लाल मोहन रजवार, जे एन सिंह, सुरेंद्र यादव, लोकनाथ सिंह, बसंत केवट, दुर्गा सिंह, अभिविलाष भगत, राजू महतो, सुरेश महतो, राजेश दत्ता, सुधामय शेखर, सुधीर बाउरी आदि शामिल थे. इस बार कमिटी में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के तहत राज केवट, राजेश किस्कू और उमाशंकर सिंह जैसे युवा नेताओं को भी जगह दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >