Bokaro News: चास में रिटायर्ड इस्पातकर्मी के बंद आवास से 35 लाख की संपत्ति चोरी

Bokaro News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेक्टर छह से सटे परसाबेड़ा गांव की घटना, मुंबई अपने पुत्र के पास गये हैं भुक्तभोगी उपेंद्र महतो व सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान ले गये चोर.

बोकारो, चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेक्टर छह से सटे परसाबेड़ा गांव में मंगलवार की रात सेवानिवृत्त इस्पातकर्मी उपेंद्र महतो के बंद आवास से चोरों ने लगभग 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. घटना की जानकारी बुधवार की सुबह मिली, जब पड़ोसियाें ने घर का दरवाजा खुला देखा. इस बारे में उपेंद्र महतो व सरिता महतो को बताया. सूचना पर चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व मुआयना किया. श्री महतो मुंबई से बोकारो के लिए रवाना हो गये हैं. उनके आने के बाद ही चोरी गये सामान का सही आकलन हो पायेगा. गृहस्वामी उपेंद्र महतो व सरिता महतो अपने पुत्र के पास मुंबई गये हैं. उन्होंने अपने एक रिश्तेदार को आवास की देखभाल के लिए कह रखा था. किसी कारणवश रिश्तेदार दो दिन तक आवास पर नहीं जा सका. बुधवार की सुबह पड़ोस में रहनेवालों ने दरवाला खुला देखा, तो आवाज लगायी. कोई जवाब नहीं आने पर घर के अंदर गये, तो देखा कि आलमीरा टूटा पड़ा था. टीवी व दो सिलिंडर मिले. इसके बाद गृहस्वामी से संपर्क किया. वीडियो कॉल पर आवास के अंदर का तितर-बितर दृश्य दिखाया गया. आवासधारी ने बताया कि आलमीरा में सोने-चांदी के लगभग 25 से 30 लाख के जेवरात रखे थे. साथ ही, कीमती कपड़े व अन्य सामान भी गायब हैं. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. गृहस्वामी के आने के बाद चोरी गये सामान का सही-सही आकलन हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >