बोकारो, बीएस सिटी थाना क्षेत्र के बोकारो मॉल के पीवीआर गेट पर रविवार की शाम को एक राजनीतिक दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया. हंगामा का कारण पीवीआर में प्रवेश के दौरान जांच में सभी कार्यकर्ता शराब के नशे में पाये गये थे. इस वजह से गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने पीवीआर में प्रवेश से रोक दिया था. संयाेग से बोकारो मॉल में एसपी हरविंदर सिंह मौजूद थे. एसपी ने हो-हल्ला की जानकारी पर बीएस सिटी थाना को सूचना दी. बीएस सिटी थाना, सेक्टर चार थाना, सेक्टर 12 थाना, सेक्टर छह थाना, हरला थाना की पुलिस बोकारो मॉल पहुंच गयी. हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को बीएस सिटी थाना ले जाया गया. पीआर बांड की कार्रवाई कर सभी को छोड़ दिया गया. मोबाइल दुकान में लगी आग, भारी क्षति तलगड़िया, चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र चास-तलगड़िया मुख्य पथ बिजुलिया मार्केट स्थित नजमा मोबाइल सेल्स एंड सर्विस दुकान में 25 जनवरी की देर रात आग लग गयी. इसमें कई मोबाइल व दुकान का सामान जलकर राख हो गया. आग कैसे लगी, इसका पता चल नहीं पाया है. दुकान मालिक इरफान अंसारी ने सोमवार को पुलिस काे बताया कि दुकान बंद करके घर चंदाहा गया था. अहले सुबह चार बजे मोड़ का एक दुकानदार उठा, तो देखा कि मोबाइल दुकान से धुआं निकल रहा है. मुझे कॉल कर जानकारी दी. दुकान पहुंचा व दमकल विभाग को सूचना दी. जब तक दमकल पहुंचा, दुकान का सारा समान जलकर नष्ट हो गया था. इरफान अंसारी ने कहा कि लगभग 10 मोबाइल सहित अन्य सामान जल गया है, कुल कितने का नुकसान हुआ है इसका आकलन कर रहे हैं. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
Bokaro News : बोकारो मॉल के गेट पर राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Bokaro News : बोकारो मॉल के गेट पर राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
Copied link
Bokaro News : बीएस सिटी थाना में पीआर बांड पर छूटे, जांच में सभी कार्यकर्ता शराब के नशे में पाये गये थे सभी कार्यकर्ता.